कैंसर से लड़ें, धूम्रपान व तंबाकू को कहें ना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन हाजीपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. चिकित्सकों ने कैंसर से बचाव और इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी. शिविर में लगभग 25 मरीजों की काउंसेलिंग की गयी और उन्हें आवश्यक परामर्श दिये गये. कैंसर […]
विज्ञापन
विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
हाजीपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया. चिकित्सकों ने कैंसर से बचाव और इसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी. शिविर में लगभग 25 मरीजों की काउंसेलिंग की गयी और उन्हें आवश्यक परामर्श दिये गये.
कैंसर के खतरे के प्रति लोगों को सचेत किया गया. चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों में लिम्फैटिक कैंसर, महिलओं में बच्चेदानी और स्तन का कैंसर तथा पुरुषों में लीवर, फेफड़े, प्रोस्टेट आदि का कैंसर आम तौर पर पाया जाता है.
मुंह और गले के कैंसर से आक्रांत मरीजों की बढ़ रही संख्या को चिंताजनक बताते हुए नशापान, धूम्रपान, तंबाकू, गुटखा आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी गयी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ यूपी वर्मा की देखरेख में आयोजित शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ मीरा सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ एसके वर्मा, फीजिशियन डाॅ ठाकुर बलींद्र प्रसाद सिंह, सर्जन डाॅ अशरफ बदर तथा फीजियोथेरापिस्ट डाॅ अमरेश कुमार ने मरीजों की काउंसेलिंग की.
कैंसर दिवस पर हुआ सेमिनार : इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सेंट्रल बिहार ब्रांच के तत्वावधान में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन हुआ. शहर के कचहरी रोड स्थित डाॅ महेंद्र सिंह डेंटल क्लिनिक परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार ब्रांच अध्यक्ष डाॅ एसके विद्यार्थी ने की.
सचिव डाॅ अमित कुमार ने संचालन किया. मौके पर डाॅ अविनाश कुमार सुमन, डाॅ सविता कुमारी
सिंह, डाॅ कुमार अभिराम, डाॅ राकेश कुमार चौहान, डाॅ अशोक कुमार सिंह, डाॅ यूके सोनी, डाॅ सचिन कुमार, डाॅ राजीव कुमार चौधरी आदि ने विचार प्रकट किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










