आज बिदुपुर आयेंगे सीएम, तैयारी पूरी

Updated at : 04 Feb 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
आज बिदुपुर आयेंगे सीएम, तैयारी पूरी

हाजीपुर : सात निश्चय यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बिदुपुर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री गांवों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साढ़े तीन बजे बिदुपुर पहुंचेंगे. हालांकि वे सड़क मार्ग से अथवा हेलीकॉप्टर से आयेंगे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. जिला प्रशासन ने […]

विज्ञापन
हाजीपुर : सात निश्चय यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बिदुपुर आ रहे हैं. मुख्यमंत्री गांवों में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम साढ़े तीन बजे बिदुपुर पहुंचेंगे. हालांकि वे सड़क मार्ग से अथवा हेलीकॉप्टर से आयेंगे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. जिला प्रशासन ने दोनों स्थितियों के लिए तैयारी कर रखी है.
प्रखंड मुख्यालय मैदान में दो हेलीपैड बनाये गये हैं. एक मुख्यमंत्री के लिए जबकि दूसरा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के हेलीपैड बनाया गया है. मुख्यमंत्री बिदुपुर पंचायत के वार्ड नंबर दो में महादलित टोला में हर घर जाकर नल, जल, नाली आदि का निरीक्षण करेंगे. इसी टोले में बनाये गये स्वच्छता पार्क का उद्घाटन करने के बाद पार्क परिसर में पौधारोपण करेंगे. पार्क के समीप ही केले के रेशे से तैयार किये जा घरेलू सामान को देखेंगे और प्रशिक्षित महिलाओं से बातचीत करेंगे. प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय और नवनिर्मित जलापूर्ति केंद्र और युवा कौशल केंद्र का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री रामदौली खेल मैदान में चेतना सभा को संबोधित करेंगे. सभा स्थल से सीएम सड़क मार्ग से हाजीपुर समाहरणालय सभागार में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. देर शाम सीएम सड़क मार्ग से पटना लौट जायेंगे.
सज-धज का तैयार है महादलित बस्ती : बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर पंचायत का वार्ड नंबर दो की महादलित बस्ती सज-धज कर तैयार है. मुख्यमंत्री के निश्चय यात्रा कार्यक्रम को लेकर यह वार्ड पूरी तरह तैयार है. कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न हो इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों के साथ जदयू और राजद के कार्यकर्ता दिन-रात एक किये हुए हैं. बस्ती के हर घर में जल का नल, शौचालय, बिजली, नाली तथा पीसीसी सड़क और सोलिंग की व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी गयी है.
दरवाजे पर रंगोली बना कर स्वागत की तैयारी : बस्ती के हर दरवाजे पर लोगों ने रंगोली बना कर रखी है. कहीं फूल, तो कहीं फूलों की माला पहना कर मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी की गयी है.
दीवारों पर सरकार की सात निश्चय योजनाओं का नारा लिखवाया है.आज बंद रहेगा पेठिया बाजार : बिदुपुर बाजार में लगने वाला सब्जी का पेठिया शनिवार को बंद रहेगा. पेठिया मालिक बलराम खत्री ने बताया की मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पेठिया के सामने एसएसबी के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री के काफिला और अन्य वाहन तेजी से चलेंगे. पेठिया के सामने घेराबंदी भी रहेगी. इस कारण लोगो का आना जाना बाधित होगा.
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 800 पुलिस की तैनाती
सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिदुपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है. जिला प्रशासन ने मायाराम पेठिया से लेकर बिदुपुर बाजार तक आठ सौ पुलिस बल की तैनाती कर रखी है.
इसके अलावा एसएसबी, दंगा नियंत्रण औरएसटीएफ की एक-एक कंपनी तैनात की गयी है. 250 दंडाधिकारी के नेतृत्व में ढाई सौ पुलिस पदाधिकारी विभिन्न प्वाइंटों पर तैनात रहेंगे. हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर जढुआ से लेकर मायाराम हाट तक पुलिस के जवान रहेंगे. एसपी राकेश कुमार, एएसपी रशीद जमां, सदर एसडीओ रवींद्र कुमार स्थिति पर नजर रखेंगे. सीएम सुरक्षा से जुड़े पुलिस अधिकारी भी शुक्रवार की देर शाम से ही सुरक्षा की कमान संभाल ली है.
चेतना सभा को सात लोग करेंगे संबोधित
रामदौली गांव स्थित खेल मैदान में शनिवार को आयोजित सीएम की चेतना सभा के दौरान मंच से सात लोगों का संबोधन होगा. मंच से सबसे पहले डीएम रचना पाटील का स्वागत भाषण होगा.
इसके बाद वार्ड सदस्य मो नसीम और मुखिया मुन्नी देवी सभा को संबोधित करेंगे. कला एवं संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम के बाद स्वास्थ्य मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री तेज प्रताप यादव सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव सभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सभा की समाप्ति उपविकास आयुक्त के धन्यवाद ज्ञापन से होगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन