बैंकों में बुजुर्गों को मदद नहीं मिलने का आरोप
Updated at : 04 Jan 2017 12:07 AM (IST)
विज्ञापन

देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतों के विभिन पेंशन योजनाओं के कुल लाभुकों की संख्या 11672 है. जिसमें प्रखंड कार्यालय को अब तक पंचायत सचिव के द्वारा कुल 8348 लाभुकों के खाता संख्या आइएफएससी कोड के साथ उपलब्ध करा दिया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि विभिन्न पेंशन […]
विज्ञापन
देसरी : सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के सभी ग्यारह पंचायतों के विभिन पेंशन योजनाओं के कुल लाभुकों की संख्या 11672 है. जिसमें प्रखंड कार्यालय को अब तक पंचायत सचिव के द्वारा कुल 8348 लाभुकों के खाता संख्या आइएफएससी कोड के साथ उपलब्ध करा दिया गया है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि विभिन्न पेंशन योजनाओं की राशि लाभुकों के खाते में मार्च से अक्तूबर तक कुल सात महीनों के पेंशन की राशि भेजी जा चुकी है. फिर भी पेंशनरों को बैंक से रुपये की निकासी नहीं हो पा रहा है. नोटबंदी के कारण बैंकों में कम मात्रा में पैसे आ रहा है. प्रखंड क्षेत्र के वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन,
विकलांग पेंशन के लाभुकों को अपने पेंशन की राशि निकासी करने के लिये बैंकों में जाकर भारी भीड़ में लंबी लाइनों में लगना पड़ता है, फिर भी सभी बुजुर्गों को पेंशन की राशि नहीं मिल पा रही है. बैंकों में बुजुर्ग पेंशनरों के लिये कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है. बुजुर्ग को भी पैसा निकासी करने के लिए सामान्य ग्राहक के सामान भारी भीड़ में, बैंकों में ठेला-ठेली करनी पड़ रही है. गरीब बुजुर्गों के पास खाने के सामग्री के अलावे अभी गर्म कपड़े की अति आवश्यकता हैं और उनके पास पैसे नही हैं. जिसको लेकर राजद प्रवक्ता मदन राय, मुखिया सुभाष सिंह, मुखिया सर्वेश सिंह, प्रमुख रेणू देवी ने जिला पदाधिकारी वैशाली से मांग किया हैं कि बुजुर्गों के लिये बैंकों में अलग से लाइन की व्यवस्था किया जाये, या पंचायतों में शिविर लगाकर पेंशन राशि का भुगतान किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




