ट्रेन डकैती का आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 01 Jan 2017 2:57 AM (IST)
विज्ञापन

देसरी : बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर शाहपुर पटोरी व नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के बीच 25 दिसंबर की शाम हाजीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की गयी थी. इसी मामले में कटिहार जीआरपीएफ एवं देसरी पुलिस ने सहदेई ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर तोई निवासी अशेश्वर सहनी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया. देसरी […]
विज्ञापन
देसरी : बछवाड़ा-हाजीपुर रेलखंड पर शाहपुर पटोरी व नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के बीच 25 दिसंबर की शाम हाजीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के साथ जमकर लूटपाट की गयी थी. इसी मामले में कटिहार जीआरपीएफ एवं देसरी पुलिस ने सहदेई ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर तोई निवासी अशेश्वर सहनी
को बीती रात गिरफ्तार कर लिया. देसरी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेन में हुई लूट मामले में अशेश्वर सहनी की तलाश रेल पुलिस को बहुत दिन से थी. जिसे राजकीय रेल पुलिस गिरफ्तार कर कटिहार ले गयी. ज्ञात हो कि घटना के पीड़ित वैशाली जिले के महनार थाना के महिन्दवाड़ा चकसीरदी गांव निवासी शशि रंजन कुमार के बयान पर रेल थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




