बाइक लुटेरा अमरजीत गिरफ्तार, साथी फरार
Updated at : 25 Dec 2016 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

औद्योगिक थाने में उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज देसरी : जिले का कुख्यात बाइक लुटेरे को देसरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हाजीपुर से चुरायी गयी एक बाइक को बरामद किया है. गिरफ्तार अमरजीत पासवान औद्योगिक थाना क्षेत्र के जढुआ बढ़ई टोला का रहनेवाला है. […]
विज्ञापन
औद्योगिक थाने में उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज
देसरी : जिले का कुख्यात बाइक लुटेरे को देसरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हाजीपुर से चुरायी गयी एक बाइक को बरामद किया है. गिरफ्तार अमरजीत पासवान औद्योगिक थाना क्षेत्र के जढुआ बढ़ई टोला का रहनेवाला है. वह औद्योगिक थाने में दर्ज वाहन लूटकांड के एक मामले में फरार चल रहा था. उसके खिलाफ उसी थाने में चार अन्य मामले दर्ज है. एक मामले में वह जेल भी जा चुका है. पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया. हालांकि, उसका साथी व सहदेई ओपी क्षेत्र के पहाड़पुर तोई निवासी राजीव सहनी उर्फ राजू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.
देसरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि अमरजीत पासवान को देसरी हाट से चोरी की एक बाइक बिक्री करते समय गिरफ्तार किया गया. उसके साथ एक और युवक था, जो बाइक छोड़कर भाग निकला. उन्होंने बताया कि जो बाइक बरामद हुई है, वह थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी विजय सिंह की है. बीते 23 दिसंबर की रात हाजीपुर के आरएन काॅलेज के नजदीक बैंकर्स कॉलोनी से उनके भाई के घर से चोरी हो गयी थी. इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अमरजीत और उसका साथी राजीव उसी बाइक को बेचने के लिए देसरी हाट के पास आये थे. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही राजीव बाइक लेकर वहां से हाजीपुर की ओर भाग निकला. इसके बाद पुलिस ने
बाइक लुटेरा अमरजीत…
पैदल भाग रहे अमरजीत को दबोच लिया. अमरजीत के मोबाइल से ही पुलिस ने राजीव से बातचीत की और उसका पीछा करना शुरू किया. पकड़े जाने के डर से बिदुपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर बाजार में बाइक खड़ी कर राजीव भाग निकला. उसको गिरफ्तार करने के लिए देसरी और सहदेई ओपी की पुलिस छापेमारी कर रही है.
हाजीपुर से चुरायी गयी एक बाइक को मौके पर िकया गया बरामद
गिरफ्तार लुटेरा और बरामद बाइक के साथ पुलिस.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




