ताला काट कर हजारों की चोरी

Updated at : 24 Dec 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
ताला काट कर हजारों की चोरी

हाजीपुर : शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कला मंच के पिछले दरवाजे का दो ताला एवं पश्चिमी कमरे का ताला काटकर हजारों की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी तब हुई जब कला मंच के लोग […]

विज्ञापन
हाजीपुर : शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम स्थित वैशाली कला मंच में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने कला मंच के पिछले दरवाजे का दो ताला एवं पश्चिमी कमरे का ताला काटकर हजारों की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी तब हुई जब कला मंच के लोग सुबह नौ बजे मंच पर पहुंचे.
ताला टूटा देख लोग अवाक रह गए. मंच के सचिव क्षितिज प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल नगर थाना को दी गई. सूचना पर पुलिस की टीम ने कला मंच पहुंचकर जांच-पड़ताल की. मालूम हो कि वैशाली कला मंच में इसके पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है. बताया गया कि चोरों ने गुरुवार की रात कला मंच के अंदर से एक हारमोनियम, म्यूजिक सिस्टम एवं अन्य वाद्य यंत्रों की चोरी कर ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन