विरोध में कैंडल मार्च निकाला

Updated at : 23 Dec 2016 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध में कैंडल मार्च निकाला

हाजीपुर/ महुआ : महुआ के शर्मा गांव में प्रेम -प्रसंग में हुई भागवतपुर तरौरा गांव के एक युवक की हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार की शाम बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया. महुआ बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए कैंडल मार्च गांधी […]

विज्ञापन

हाजीपुर/ महुआ : महुआ के शर्मा गांव में प्रेम -प्रसंग में हुई भागवतपुर तरौरा गांव के एक युवक की हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में गुरुवार की शाम बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया. महुआ बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए कैंडल मार्च गांधी स्मारक चौक पर पहुंच कर एक सभा में तब्दील हो गया.

लोगों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की और बाद में उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के प्रति रोष जाहिर किया. इस मौके पर लोगो को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि वीरचंद्र कि हत्या जघन्य अपराध है. कैंडल मार्च में सुरेंद्र प्रधान, अजीत कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, राम सिंघासन राय, नंदन कानू, अरुण गुप्ता, संजीव सागर, महेश राय, नरेश शर्मा आदि ने भाग लिया.

शव की पहचान होते ही मचा कोहराम
गुरुवार को शर्मा गांव में एक युवक के शव होने और शव की पहचान वीरचंद्र के रूप में होने की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया. इस घटना से भागवतपुर तरौरा गांव में मातम पसर गया. शव मिलने की सूचना पर महुआ थाने की पुलिस हरकत में आयी. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का होने और घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कथित प्रेमिका और उसके पिता को हिरासत में ले लिया. इधर अपने भाई का शव शर्मा गांव में एक झाड़ी में फेंके होने की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखती बहन शर्मा गांव पहुंच गयी और शव से लिपट कर दहाड़ मार कर रोने लगी. इस दृश्य को देख हर एक लोगों का दिल दहल उठा. पिता के सामने खाना छोड़ घर से निकला वीरचंद्र की कहानी सुन हर लोग अचंभित हो रहे थे.
गुरुवार को पूरे क्षेत्र में महुआ थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव निवासी रामरत्न ठाकुर के 20 वर्षीय पुत्र वीरचंद्र कुमार की हत्या की चर्चा होती रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन