महुआ में ट्रक का गुल्ला टूटा, लगा जाम

महुआ : अनुमंडल मुख्यालय बाजार के वाया नदी पुल पर मंगलवार की दोपहर एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा हो गया. जिस कारण लोगों को घंटो परेशानी हुई. मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक को वाया नदी पुल पार करते समय पुल […]
महुआ : अनुमंडल मुख्यालय बाजार के वाया नदी पुल पर मंगलवार की दोपहर एक ट्रक का गुल्ला टूट जाने से ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ा हो गया. जिस कारण लोगों को घंटो परेशानी हुई. मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर की ओर से आ रहा एक ट्रक को वाया नदी पुल पार करते समय पुल पर सड़क के बीचों-बीच गुल्ला टूट गया.
जिस कारण अचानक ट्रक वहीं पर खड़ा हो गया. पुल पर गुल्ला टूट जाने से हुई सड़क जाम से लोगों को घंटो परेशानी हुई. सड़क जाम की समस्या उत्पन्न होते ही उस स्थल पर पहुंचे महुआ थाना के एसआइ सुरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ अन्य पुलिस बल ने जाम में फंसे लोगों को आगे बढ़ाया. तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




