एसडीओ ने दिया अनुश्रवण समिति गठित करने का निर्देश

महनार : महनार के एसडीओ रवींद्र कुमार ने अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के बीडीओ को पत्र लिखकर पंचायतों में 15 दिनों में अनुश्रवण समिति का गठन करने को कहा है. एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल के तीनों प्रखंडों देसरी, सहदेई बुजुर्ग और महनार के बीडीओ को इसको लेकर पत्र लिखा है. उन्होंने सभी अनुश्रवण समिति […]
महनार : महनार के एसडीओ रवींद्र कुमार ने अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के बीडीओ को पत्र लिखकर पंचायतों में 15 दिनों में अनुश्रवण समिति का गठन करने को कहा है. एसडीओ ने कहा कि अनुमंडल के तीनों प्रखंडों देसरी, सहदेई बुजुर्ग और महनार के बीडीओ को इसको लेकर पत्र लिखा है. उन्होंने सभी अनुश्रवण समिति के सदस्यों के मोबाइल नंबर, नाम और पता देने को कहा है, ताकि सभी सदस्यों को उनकी पंचायतों के खाद्यान्न उठाव की जानकारी दी जा सके.
उन्होंने कहा कि अनुश्रवण समिति के गठन से जनवितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आयेगी. इसके साथ ही तीनों प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारियों से कहा गया है कि अपने कार्यालय के सामने प्रत्येक पंचायतों के खाद्यान्न उठाव का ब्योरा लिखें. इसी प्रकार डीलरो को भी खाद्यान्न उठाव व वितरण की जानकारी दुकान के बाहर लिखनी आवश्यक है. एसडीओ ने कहा कि सभी प्रखंडों के कूपन वितरण की पंजी कार्यालय में जमा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




