दुकान में लगी आग, हजारों की संपत्ति जल कर हुई राख

लालगंज : करताहां थाना क्षेत्र के गुरमिया चौक पर रविवार की देर शाम पूजा के निमित्त जलाये गये दीये से एक ज्वेलरी की दुकान में आग लग गयी. इसमें दुकान में रखे कलर टीवी एवं फर्नीचर समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान जल गये. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. प्राप्त […]
लालगंज : करताहां थाना क्षेत्र के गुरमिया चौक पर रविवार की देर शाम पूजा के निमित्त जलाये गये दीये से एक ज्वेलरी की दुकान में आग लग गयी. इसमें दुकान में रखे कलर टीवी एवं फर्नीचर समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान जल गये. हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया.
प्राप्त सूचना के अनुसार मां भवानी ज्वेलर्स एंड बर्तन स्टोर्स के दुकानदार गुर्मिया ग्राम निवासी विंदेश्वर साह शाम के चार बजे के करीब दुकान में मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश के सम्मुख दीया एवं अगरबत्ती जला कर दुकान बंद कर घर चले गये. इसके तीन घंटे बाद दुकान से धुआं निकलने का आभास आसपास के दुकानदारों को हुआ. तब लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी. जब दुकानदार ने दुकान का शटर उठाया, तो अंदर का मंजर ही कुछ और था. अंदर का फर्नीचर एवं बरतन समेत कलर टीवी जल चुका था, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया. हालाकि स्वर्ण आभूषणों के सेफ में रहने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ. इस प्रकार एक बड़ा हादसा टल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




