बिहार : वैशाली में कुख्यात अपराधी सहयोगी के साथ गिरफ्तार

Updated at : 18 Dec 2016 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : वैशाली में कुख्यात अपराधी सहयोगी के साथ गिरफ्तार

वैशाली : बिहार के वैशाली में पुलिस ने जिले के कई थानों सहित पड़ोसी जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. प्रिंस गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके एक साथी व सदर थाने के पानापुर गोराही […]

विज्ञापन

वैशाली : बिहार के वैशाली में पुलिस ने जिले के कई थानों सहित पड़ोसी जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार उर्फ अभिजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. प्रिंस गोरौल थाना क्षेत्र के हुसैना गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके एक साथी व सदर थाने के पानापुर गोराही गांव निवासी जय प्रकाश को भी धर दबोचा. दोनों के पास से 2 पिस्तौल, एक रेगुलर बंदुक, 9 जिंदा कारतूस, एक खोखा, 2 मोबाइल और 7 सिम पुलिस ने बरामद किया है.

प्रिंस के खिलाफ जिले के नगर, सदर, बिदुपुर, महुआ, गोरौल, भगवानपुर, पातेपुर और सीतामढ़ी के रूनीसैदपुर थाने में लूट तथा आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज है. प्रिंस की गिरफ्तारी से वैशाली पुलिस ने राहत की सांस ली है. वैशाली के एसपी राकेश कुमार ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन