अमरनाथ एक्सप्रेस 33 घंटे लेट 24 घंटे लेट पहुंची अवध-असम एक्सप्रेस

Updated at : 18 Dec 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
अमरनाथ एक्सप्रेस 33 घंटे लेट 24 घंटे लेट पहुंची अवध-असम एक्सप्रेस

हाजीपुर : घना कोहरा और धुंध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है. इसके साथ ही जिले समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहरी का प्रकोप भी उफान पर है. शाम से लगा कोहरा दूसरे दिन दोपहर तक लगा रहता है. घने कोहरे और बढ़ती ठंड से सड़क और रेल यातायात लगातार प्रभावित है. पारा गिरने और ठंडी हवा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : घना कोहरा और धुंध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है. इसके साथ ही जिले समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहरी का प्रकोप भी उफान पर है. शाम से लगा कोहरा दूसरे दिन दोपहर तक लगा रहता है. घने कोहरे और बढ़ती ठंड से सड़क और रेल यातायात लगातार प्रभावित है. पारा गिरने और ठंडी हवा ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. घने कोहरे से सभी ट्रेनें काफी विलंब से चल रही है. लंबी दूरी की सभी ट्रेनें तो 24-24 घंटे लेट चल रही हैं.

ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन के प्लेटफाॅर्म, टिकट काउंटर और पथमार्ग पर रातें बितानी पड़ रही हैं.शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं दोपहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा. साथ ही ठंडी हवा की रफ्तार 2 किलोमीटर प्रति घंटे, 85 प्रतिशत आर्द्रता और वृष्टि शून्य रही. कम दृश्यता और घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा और सभी ट्रेनें लेट रहीं. पूर्व मध्य रेल ने कोहरे और लेट से 50 ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया है.

25 से 30 घंटे लेट चल रही हैं ट्रेनें : हाजीपुर स्टेशन पर लगे सूचना पट के अनुसार गाड़ी संख्या 15097 अमरनाथ एक्सप्रेस 33 घंटे लेट चल रही थी, तो गाड़ी संख्या 15910 अवध-असम एक्सप्रेस 24 घंटे लेट थी. वहीं गाड़ी संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, 19166 साबरमती एक्सप्रेस, 15280 पुरबिया एक्सप्रेस, 15210 अमृतसर सहरसा जनसेवा एक्सप्रेस और 11124 ग्वालियर बरौनी मेल 15 से 18 घंटे लेट चल रही थी. इसके अलावे चार-पांच ऐसी ट्रेनें थी, जो कोहरे की वजह से दो-चार घंटे लेट चल रही थी.डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि घने कुहासे के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है. पूर्व मध्य रेल द्वारा कई कार्यों को किया जा रहा है. सोनपुर के शिशु संघ विद्यालय में रेलवे अधिकारियों द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया. बछवारा-हाजीपुर रेलखंड को दोहरीकरण करने के काम को स्वीकृति मिल गयी है.
इसके लिए योजना तैयार कर जल्द ही काम शुरू कर दिया जायेगा.
आज रद्द रहेगा अवध-असम एक्सप्रेस का परिचालन
बछवारा-हाजीपुर रेलखंड को दोहरीकरण करने के काम को स्वीकृति
शनिवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, 85 प्रतिशत आर्द्रता और वृष्टि शून्य
घने कोहरे और लेट लिंक के कारण अवध-असम एक्सप्रेस का परिचालन रविवार को रद्द कर दिया है. कोहरे के कारण सभी ट्रेन लेट से चल रही है.
मेरी नोर अंजलि तोपानो, सीआइटी – हाजीपुर जंकशन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन