मुखिया पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग

Updated at : 18 Dec 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग

महनार : लावापुर महनार पंचायत में मनरेगा योजना की चयन, समेकन और वार्षिक बजट का प्रारूप तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में मुखिया सर्वेंंद्र कुमार राय पर सीओ द्वारा किये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग छायी रही. बैठक में सीओ पर मुखिया द्वारा बाढ़पीड़ितों के लिए किये जा रहे आंदोलन से पीछा […]

विज्ञापन

महनार : लावापुर महनार पंचायत में मनरेगा योजना की चयन, समेकन और वार्षिक बजट का प्रारूप तैयार करने के लिए आयोजित बैठक में मुखिया सर्वेंंद्र कुमार राय पर सीओ द्वारा किये गये मुकदमे को वापस लेने की मांग छायी रही. बैठक में सीओ पर मुखिया द्वारा बाढ़पीड़ितों के लिए किये जा रहे आंदोलन से पीछा छुड़ाने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगा कर प्राथमिकी करने का काम किया है. लोगों ने कहा कि यह जनप्रतिनिधि को बदनाम करने और जनता की आवाज दबाने की सीओ की मंशा कभी पूरी नहीं होगी. बैठक में लोगों ने सीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेते हुए घटना की वरीय पदाधिकारी से जांच करा कर मुखिया को दोषमुक्त करने की मांग की है.

साथ-साथ लोगों ने कहा कि सीओ ने चार महीने के बाद भी बाढ़पीड़ितों को राहत राशि देने में नाकाम रहे हैं, जो राहत राशि दी गयी है उसकी आड़ में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतते हुए घोटाला किया गया. उन्होंने कहा कि सीओ चार पंचायतों के 14 हजार लोगों को राहत राशि दे दी. उन्हें यह बताना चाहिए कि 14 हजार लोग आये कहां से. मुखिया संघ ने महनार में बाढ़ राहत राशि वितरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. बैठक की अध्यक्षता मुखिया सर्वेंद्र कुमार राय ने की.
बैठक में महेंद्र पोद्दार, रामकुमार शर्मा, जगदीश पासवान, मुनेश्वर दास, मुन्नी देवी, रीमा देवी, उर्मिला देवी, राजबल्लभ सिंह, दिनेश राय, चंचल कुमारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन