पैसे का भुगतान नहीं होने पर उपभोक्ताओं में नाराजगी

लालगंज : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश के अनुरूप पैसे की भुगतान नहीं करने तथा बैंक के गार्ड सुभाष कुमार सिंह द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत को लेकर क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक के लालगंज शाखा के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध ओमबर्ड्स मैन रिजर्व बैंक ऑफ […]
लालगंज : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश के अनुरूप पैसे की भुगतान नहीं करने तथा बैंक के गार्ड सुभाष कुमार सिंह द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत को लेकर क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक के लालगंज शाखा के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध ओमबर्ड्स मैन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया- पटना के शिकायत प्रकोष्ठ को आवेदन दिया है.अपने आवेदन में लोगों ने लिखा है की एसबीआइ की लालगंज शाखा अभी भी लोगों को चार हजार से ज्यादा पैसों की भुगतान नहीं कर रही है.
जिस कारण रिजर्व बैंक द्वारा घोषित 24 हजार रुपये की साप्ताहिक निकासी के लिए लोगो को सप्ताह के प्रत्येक दिन बैंक परिसर में लगने वाली लंबी कतार में तीन से पांच घंटे तक खड़ा होना पर रहा है. जबकि कई दिन ऐसा भी होता है. जब बैंक में एक से दो बजे तक राशि खत्म हो जाता है. और लोगों को बैरंग लौटना परता है. तब 24 हजार साप्ताहिक निकासी अपूर्ण रह जाती है. जबकि लालगंज बाजार की अन्य शाखाएं उक्त आदेश का पालन कर रही है. जिससे लोगों को अपने कार्यों के आयोजन में बड़ी परेशानी हो रही है. वही स्थिति लालगंज बाजार के सीसी खातेधारियों की भी है. जिन्हें पर्याप्त राशि का भुगतान बैंक नहीं कर रही है. जिससे उनका व्यपार अस्त-व्यस्त हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




