लच्छीराम असोइ गांव में गांजे के साथ गिरफ्तार

भगवानपुर : थाना क्षेत्र के लच्छीराम असोइ गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापा मार कर चार सौ ग्राम गांजा एवं सराय थाना क्षेत्र के काजी दोहजी गांव से 35 पैकेट भांग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बताया कि असोइ गांव निवासी शम्भु चौधरी […]
भगवानपुर : थाना क्षेत्र के लच्छीराम असोइ गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने छापा मार कर चार सौ ग्राम गांजा एवं सराय थाना क्षेत्र के काजी दोहजी गांव से 35 पैकेट भांग के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार ने बताया कि असोइ गांव निवासी शम्भु चौधरी के पुत्र मनोज चौधरी के घर छापेमारी कर चार सौ ग्राम गांजा बरामद किया. वहीं, धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा. टीम गुप्त सूचना के आधार पर सराय थाना क्षेत्र के काजी दोहजी गांव में छापेमारी कर पैंतीस पैकेट भांग के साथ सनोज पासवान नामक धंधेबाज को मौके पर ही गिरफ्तार कर अपने साथ ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




