सड़क पर टायर जला लगाया जाम
Updated at : 16 Dec 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन

मौना चौक पर बीती रात गोलंबर से टकरा युवक की मौत पर हंगामा पटेढ़ी बेलसर लालगंज : फकुली मार्ग के मौना चौक पर बीती रात कुहासे के कारण गोलंबर से टकरा कर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद गुरुवार को सुबह में ग्रामीणों ने मौना चौक पर सड़क को एक […]
विज्ञापन
मौना चौक पर बीती रात गोलंबर से टकरा युवक की मौत पर हंगामा
पटेढ़ी बेलसर
लालगंज : फकुली मार्ग के मौना चौक पर बीती रात कुहासे के कारण गोलंबर से टकरा कर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद गुरुवार को सुबह में ग्रामीणों ने मौना चौक पर सड़क को एक घंटे तक जाम कर दिया. बीच सड़क पर टायर जला कर अपना विरोध प्रकट करने लगे. आक्रोशित लोग मौना चौक स्थित बने गोलंबर के चारों ओर घेरा बनवाने और चारों ओर रेडियम लाइट वाले स्टिकर लगवाने की मांग कर रहे थे.
इसके लिए लोग स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय विधायक को भी बुलाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही बेलसर ओपी अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों से जाम समाप्त कराने की अपील की. घटना स्थल से ही उन्होंने बेलसर बीडीओ से मोबाइल पर बात कर लोगों की मांगों के बारे में बताया. बीडीओ के आश्वासन मिलते ही ओपी अध्यक्ष ने जाम कर रहे लोगों को बताया कि अभी ही गोलंबर के चारों ओर रेडियम लाइट लगाया जायेगी. घेराबंदी के लिए विभाग से बात की जायेगी. इसके बाद लोगों ने तुरंत जाम समाप्त कर दिया और फिर से शांतिपूर्ण ढंग से यातायात बहाल हो गया. मालूम हो की बुधवार की रात मुजफ्फरपुर जिले के फकुली ओपी के रजला निवासी रामबली महतो की गोलंबर से टकराकर मौत हो गयी थी.
गोलंबर ही बना हादसे का कारण
लालगंज-फकुली व गोरौल-सरैया मुख्य मार्ग के मौना चौक के चौमुहानी पर स्थानीय लोगों की मांग पर दो वर्ष पूर्व गोलंबर का निर्माण कराया गया था. मौना चौक पर दुर्घटना को रोकने के लिए गोलंबर जरूरी भी है,क्योंकि वहां दो मुख्य सड़क मिलती है. अच्छी सड़कें होने के कारण वाहनों की स्पीड ज्यादा रहती थी. इस को देखते हुए गोलंबर बनाया गया था. लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए बना गोलंबर ही राम बली महतो की मौत का कारण बन गया. लालगंज की तरफ से बुधवार की रात करीब 9 बजे मृतक महतो बाइक से घर लौट रहा था. घने कुहासे के कारण वह मौना चौक पर बने गोलंबर देख नहीं पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




