समस्तीपुर व हाजीपुर से 685 कार्टन शराब बरामद

हाजीपुर/समस्तीपुर : बिहार में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी जारी है. हाजीपुर से 225 कार्टन जबकि समस्तीपुर से 460 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है. हाजीपुर सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के चांदी गांव स्थित अनुज ब्रिक्स नामक ईंट- भट्ठे के परिसर से 225 कार्टन विदेशी शराब […]
हाजीपुर/समस्तीपुर : बिहार में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी जारी है. हाजीपुर से 225 कार्टन जबकि समस्तीपुर से 460 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है. हाजीपुर सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के चांदी गांव स्थित अनुज ब्रिक्स नामक ईंट- भट्ठे के परिसर से 225 कार्टन विदेशी शराब बरामद की.
वहां से शराब लदी वैगनआर, अॉल्टो कार और एक बाइक जब्त की गयी है. पुलिस ने मौके से ईंट- भट्ठे के मैनेजर सह मुंशी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चिमनी के पास से हरियाणा नंबर का एक ट्रक भी जब्त किया है. इसी ट्रक से शराब की खेप यहां लायी गयी थी. विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब की बोतलों पर ‘सेल फॉर वनली हरियाणा’ अंकित है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विश्वनाथ साह सदर थाने के दौलतपुर गांव का रहने वाला है. ईंट भट्ठा पूर्व जिला पार्षद व उसी थाना क्षेत्र के अकिलाबाद गांव निवासी अनुज राय की है. शराबबंदी के बाद जिले में अवैध शराब की धर-पकड़ अभियान के दौरान पुलिस को यह बड़ी कामयाबी मिली है. गिरफ्तार मैनेजर ने पुलिस को कई अहम राज बताया है. पुलिस का दावा है कि शराब के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




