शिक्षक पर किया जानलेवा हमला

वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के पौनीहसनपुर गांव स्थित भुनेश्वरनाथ उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर बुधवार पूर्वाह्न दस बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक शिक्षक पर जानलेवा हमला किया गया. एक बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने स्कूल के एक शिक्षक पर गोली चला दी. हालांकि अपराधियों का निशाना चूक […]
वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के पौनीहसनपुर गांव स्थित भुनेश्वरनाथ उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार पर बुधवार पूर्वाह्न दस बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब एक शिक्षक पर जानलेवा हमला किया गया. एक बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने स्कूल के एक शिक्षक पर गोली चला दी. हालांकि अपराधियों का निशाना चूक जाने से गोली शिक्षक के गरदन के पास से जैकेट को फाड़ते हुए निकल गयी और शिक्षक बाल-बाल बच गये. गोली की आवाज सुनते ही स्कूल के अन्य शिक्षकों के अलावे आसपास के लोग वहां जुट गये.
गोली चलाने के बाद दोनों अपराधी वहां से भाग निकले. घटना विद्यालय के शिक्षक व भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी राधेश रंजन के साथ हुई. इस संबंध में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ वैशाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक राधेश रंजन जैसे ही स्कूल के गेट के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधी वहां पहुंचे और उन्हें टारगेट करते हुए गोली चला दी. इस संबंध में शिक्षक राधेश रंजन ने बताया कि बाइक के पीछे बैठा युवक ने गोली फायर की. बाइक चला रहा और गोली चलाने वाला दोनों की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास रही होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




