गोलंबर से टकरा गयी बाइक, चालक की मौत
Updated at : 15 Dec 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : लालगंज-फकुली मार्ग पर मौना चौक के समीप बुधवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक 50 वर्षीय रामबली महतो मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र के रजला गांव का रहने वाला था. यह घटना तब हुई, जब वह लालगंज से घर लौट रहा था. इसी दौरान […]
विज्ञापन
पटेढ़ी बेलसर : लालगंज-फकुली मार्ग पर मौना चौक के समीप बुधवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक 50 वर्षीय रामबली महतो मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र के रजला गांव का रहने वाला था. यह घटना तब हुई, जब वह लालगंज से घर लौट रहा था. इसी दौरान बीच सड़क पर बने गोलंबर को घने कोहरे के कारण वह देख नहीं सका और बाइक गोलंबर से सीधी टकरा गयी. बाइक से गिर कर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और जब तक स्थानीय लोग वहां पहुंचते, उसकी मौत हो गयी.
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में वहां पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है. इधर घटना की सूचना मिलते ही बेलसर ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




