एसएच पर डंपर पलटा, लगा जाम

Updated at : 14 Dec 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
एसएच पर डंपर पलटा, लगा जाम

टला हादसा. स्टेयरिंग फेल होने पर चालक ने लगाया था इमरजेंसी ब्रेक लालगंज : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर रेपुरा चौक के पास मंगलवार की अहले सुबह गिट्टी लदा एक डंपर बीच सड़क पर ही पलट गया. स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण चालक द्वारा नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई. ट्रक झारखंड के कोडरमा से मुजफ्फरपुर […]

विज्ञापन

टला हादसा. स्टेयरिंग फेल होने पर चालक ने लगाया था इमरजेंसी ब्रेक

लालगंज : हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर रेपुरा चौक के पास मंगलवार की अहले सुबह गिट्टी लदा एक डंपर बीच सड़क पर ही पलट गया. स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण चालक द्वारा नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई. ट्रक झारखंड के कोडरमा से मुजफ्फरपुर के पारु थाना क्षेत्र में गिट्टी लेकर जा रहा था. डंपर ट्रक पर लदे गिट्टी सड़क पर इस तरह फैल गयी कि वहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया. नतीजतन, इस मार्ग पर जाम लग गया और घटनास्थल की दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क पर बिखरी गिट्टी को उठवाया, तब जाकर इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ.
अहले सुबह बंद थीं दुकानें : ट्रक की स्टेयरिंग फेल होने का आभास होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए वाहन को रोकने का प्रयास किया. इसी क्रम में उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक रेपुरा चौक पर सड़क किनारे स्थित लक्ष्मी गारमेंट नामक एक दुकान के ओटे पर जा चढ़ा. तेज गति के कारण ओटा पर चढ़ाने के बावजूद ट्रक नहीं रुका और पलट गया. इस घटना में दुकान का ओटा और बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया. यह तो संयोग था कि जिस समय यह घटना हुई,
उस समय सुबह के सवा पांच बज रहे थे और दुकान बंद थी. अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता. दुकानदार आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि अगर दिन में दुकानदारी का समय होता, तो बड़ी घटना हो सकती थी.
इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रक पलटा : स्थानीय लोगों ने बताया की सुबह में एक जोरदार आवाज हुई. आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां पहुंचे. लोगों ने देखा कि एक डंपर पलटा हुआ है. ट्रक पर लदी गिट्टी सड़क पर बिखरी पड़ी हुई थी. लोगों ने भाग रहे चालक और खलासी को पकड़ लिया. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गयी. आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची. लोगों ने चालक और खलासी को पुलिस को सौंप दिया.
चालक ने बताया कि वह गिट्टी लेकर कोडरमा से पारू जा रहा था. अचानक उसे आभास हुआ कि गाड़ी की स्टेयरिंग फेल हो गयी है. उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया.
डंपर हटाने का दिया
गया आदेश
डंपर का स्टेयरिंग फेल होने पर चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण ट्रक पलट गया था. ट्रक मालिक को घटना की सूचना देते हुए 24 घंटे के अंदर ट्रक को वहां से हटाने का आदेश दिया गया है. हिरासत में लिये गये चालक व
खलासी से पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया. इस घटना में किसी की जान-माल की क्षति नहीं हुई है. कोई शिकायत नहीं मिलने के कारण इस मामले में प्राथमिकी की कार्रवाई नहीं की गयी.
ओमप्रकाश, थानाध्यक्ष, लालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन