ट्रेन से कट कर युवक की गयी जान

हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बीती रात रामाशीष चौक पुल के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी सबसे पहले रेलवे ट्रैक की जांच करने वाले इंजीनियरों ने स्टेशन मास्टर अजय कुमार को दी. अजय कुमार ने इस बात की सुचना जीआरपी थाने को दिया. रामाशीष चौक पुल […]
हाजीपुर : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर बीती रात रामाशीष चौक पुल के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी सबसे पहले रेलवे ट्रैक की जांच करने वाले इंजीनियरों ने स्टेशन मास्टर अजय कुमार को दी. अजय कुमार ने इस बात की सुचना जीआरपी थाने को दिया. रामाशीष चौक पुल के समीप कटे युवक की पहचान नहीं हो पायी है. लावारिस लाश को जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक का उम्र 25 वर्ष के आस-पास बताया जाता है. जीआरपी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंहा ने बताया कि प्राथमिक जांच से मामला खुदखुशी का लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




