मशीन की चपेट में आ महिला मरी

Updated at : 13 Dec 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
मशीन की चपेट में आ महिला मरी

सहदेई बुजुर्ग/देसरी : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के सराय धनेश में चुरा मिल के मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका 60 वर्षीय सिया देवी स्वर्गीय जगदेव साह की पत्नी थी. घटना उस वक्त घटी जब सिया देवी अपने घर पर स्थित चुरा मिल पर ग्राहकों को चुरा देने […]

विज्ञापन

सहदेई बुजुर्ग/देसरी : सहदेई बुजुर्ग ओपी क्षेत्र के सराय धनेश में चुरा मिल के मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका 60 वर्षीय सिया देवी स्वर्गीय जगदेव साह की पत्नी थी. घटना उस वक्त घटी जब सिया देवी अपने घर पर स्थित चुरा मिल पर ग्राहकों को चुरा देने के लिये जैसे ही मिल से चुरा निकलना चाही की उसका चादर चालू मशीन के चपेट में आ गया. जिसके कारण मशीन उसे अपनी ओर खींच लिया जिससे वह जख्मी हो गई. यह देख चुरा मिल पर काम कर रहे मजदूर ने तुरंत मशीन को बंद कर महिला को उठाया और आनन-फानन में उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल में ले गया.

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका के दो पुत्र हैं. वह कई वर्षों से चुरा कुटाई करने का कारोबार करता हैं. उसी में महिला सहयोग करती थी. घटना से उसके परिवार के लोग सदमे में हैं और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन