युव जनशक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated at : 13 Dec 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
युव जनशक्ति ने चलाया सदस्यता अभियान

बैठक करते युवा जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता. हाजीपुर : युवा जनशक्ति ने जिले में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया है. संगठन के द्वारा लालंगज के रेपुरा चौक पर सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. मौके पर उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार राय […]

विज्ञापन

बैठक करते युवा जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता.

हाजीपुर : युवा जनशक्ति ने जिले में सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया है. संगठन के द्वारा लालंगज के रेपुरा चौक पर सोमवार को सदस्यता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. मौके पर उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार राय ने जन समस्याओं को लेकर आंदोलन खड़ा करने के लिए युवाओं की एकजुटता पर बल दिया. संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव रंजन पटेल ने 20 दिसंबर को बिजली की बदहाली को लेकर लालगंज विद्युत कार्यालय के समक्ष धरना कार्यक्रम का एलान किया. मौके पर राजीव रंजन, रमेश चौधरी, सुनील ठाकुर, नन्दन ठाकुर, चन्दन राम, शिव कुमार, चंदन पासवान, संजय ठाकुर, पिंटू कुमार समेत दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन