पीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई के दिये आदेश

Updated at : 12 Dec 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी पर कार्रवाई के दिये आदेश

चेहराकलां : स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के बाद कुव्यवस्थाओं पर स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगायी. साथ ही स्वास्थ्य सचिव को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंचल बाला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये. उल्लेखनीय है कि सपरिवार जला कर मारने की नीयत से […]

विज्ञापन

चेहराकलां : स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने के बाद कुव्यवस्थाओं पर स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगायी. साथ ही स्वास्थ्य सचिव को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंचल बाला सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये. उल्लेखनीय है कि सपरिवार जला कर मारने की नीयत से आगजनी के शिकार राजद नेता सह विशुनपुर अड़रा उपमुखिया देवप्रसाद यादव के मिलने के पश्चात लौटने के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपस्थिति,

आवश्यक दवाओं की अनुपलब्धता, विभागीय निर्देशों की अवहेलना, प्रसव सहित अन्य मरीजों से अवैध वसूली सहित प्रबंधन में व्यापक कुव्यवस्था मंत्री को मिली. इस मौके पर मंत्री के साथ रोगी कल्याण समिति के सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद मदन पासवान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हिमाचल कुमार, जदयू नेता रामप्रीत हरपुरी, पैक्स अध्यक्ष शंभू शरण राय, राजद नेता सह विशुनपुर अड़रा उपमुखिया देवप्रसाद, अमरजीत कुमार मोनु, संतोष कुमार राय, महेश राय सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन