'' चांद मारेला किरनियां के बांध करेजवा में...'' पर झूमे लोग ठ
Updated at : 09 Dec 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर : हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला पर्यटन विभाग के मंच से बुधवार की देर रात पटना की मगध संगीत कला संस्थान ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी. संस्थान ने ग्रुप डांस के रूप में पहली प्रस्तुति नृत्य के रूप में की. जिसमें अरूण राज, याशिका, सारिका ने जय जय भैरवी असुर भयामी… प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा […]
विज्ञापन
हाजीपुर : हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला पर्यटन विभाग के मंच से बुधवार की देर रात पटना की मगध संगीत कला संस्थान ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी. संस्थान ने ग्रुप डांस के रूप में पहली प्रस्तुति नृत्य के रूप में की.
जिसमें अरूण राज, याशिका, सारिका ने जय जय भैरवी असुर भयामी… प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भक्तिमय हो गये. इसके बाद दूसरी प्रस्तुति में शिव प्रणा, निशा, पिंकी, सारिका, यासिका ने झूमर गीतों के नृत्य प्रस्तुति ए अम्मा नींद कैसे लागी रे सेजरिया लागल चोट…, लाली रे चुनरिया… , हमरा आम मरइया बड़ा मीठ लागले कौना रे मासिक… ग्रुप डांस की प्रस्तुति की. पटना की लोकगायिका मानती दास ने अपनी पहली प्रस्तुतियों ने लोगों का दिल जीत लिया.
देवी गीत से की. उनकी चुनरिया बुटीदार मइया तोहके चढ़इबो… , कौना तरणवा भवन न अइले रहिया तकत रहिये सइया तोहरे आसरे में…, चांद मारेला किरनियां के बांध करेजवा में तान-तान के…, सासू रे ननदिया मिली करत झगरवा पिया ले के अलगे रहबो…जैसे कई गीतों की प्रस्तुति दी. इनके साथ संगत कलाकार हारमोनियम पर वीरेन्द्र राज, नाल पर सुनील कुमार चैंपियन, बैंजों पर ब्रजेश थे. मंच की तीसरी प्रस्तुति पटना के आचार्य सीमांचल दास ने शास्त्रीय भजन से दी.
इनकी मां काली हे गोविन्द राखों शरण… शिव प्रस्तुति में श्रीराम स्तुति सहित कई अन्य शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भक्ति गीतों की प्रस्तुति की. इस मौके पर कलाकारों को जिला प्रशासन की ओर से जिलापूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार रमन, बाल संरक्षण पदाधिकारी भास्कर प्रियदर्शी, भू-अर्जन पदाधिकारी मंजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी और महिला प्रसार पदाधिकारी मीरा शर्मा ने संयुक्त रूप से हरिहरनाथ बाबा का प्रतीक चिह्न भेंट किया.इस दौरान लोगों ने कलाकारों का तालियों से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.मौके पर कई गणमान्य मौजूद थे.
मेले में मगध संगीत कला संस्थान के कलाकारों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
लोक कलाकारों ने मोहा लोगों का मन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




