दुर्घटनाएं बढ़ीं, सुरक्षा का भरोसा टूटा
Updated at : 06 Dec 2016 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

चिंताजनक. दो दिनों में पांच सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की जा चुकी है जान हाजीपुर : वैशाली जिले की सड़कों पर बढ़तीं सड़क दुर्घटनाओं से एक नयी सामाजिक चिंता इस सवाल के साथ उभरी है कि क्या सड़क पर सफर अब सुरक्षित नहीं? जिले में अब शायद ही कोई दिन दुर्घटनारहित गुजरता है. पिछले […]
विज्ञापन
चिंताजनक. दो दिनों में पांच सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की जा चुकी है जान
हाजीपुर : वैशाली जिले की सड़कों पर बढ़तीं सड़क दुर्घटनाओं से एक नयी सामाजिक चिंता इस सवाल के साथ उभरी है कि क्या सड़क पर सफर अब सुरक्षित नहीं? जिले में अब शायद ही कोई दिन दुर्घटनारहित गुजरता है. पिछले दो दिनों के आंकड़े लें, तो इस अवधि में कम-से-कम पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं.
इनमें चार लोगों की मौत हो गयी. शनिवार की देर रात गांधी सेतु की पाया संख्या 28 के समीप किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक सिपाही की मौत हो गयी थी. उसी दिन महुआ में सेंट्रल बैंक के समीप एक ऑटो ने माधोपुर गांव के एक साइकिल सवार को ठोकर मार दी. उसी थाने में कन्हौली चौक के समीप एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. लेकिन माधोपुर गांव के गौतम कुमार तथा हाजीपुर के अदलबारी मोहल्ले के मनोज झा की किस्मत अच्छी रही. दोनों आंशिक रूप से घायल हुए और उनकी जान बच गयी.
सोमवार को जिले में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी.
दो युवकों की मौत का गवाह बना गोरौल थाने का इस्लामपुर गांव, जबकि तीसरे युवक की मौत कटहरा ओपी क्षेत्र में महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर मुस्तफापुर चौक के समीप हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




