पंच-सरपंच संघ का राज्यस्तरीय प्रदर्शन पांच को
Updated at : 03 Dec 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

हाजीपुर. ग्राम कचहरियों को सशक्त बनाने के लिए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ अपना आंदोलन तेज करेगा. पांच दिसंबर को पटना के गर्दनीबाग में राज्यस्तरीय महाधरना और प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा. संघ की ओर से 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष […]
विज्ञापन
हाजीपुर. ग्राम कचहरियों को सशक्त बनाने के लिए बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ अपना आंदोलन तेज करेगा. पांच दिसंबर को पटना के गर्दनीबाग में राज्यस्तरीय महाधरना और प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा. संघ की ओर से 21 सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा जायेगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, महासचिव राजेंद्र सिंह, अरुण सिंह, सचिव सुनीता सिंह एवं वशिष्ट सहनी ने उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा किया. इन नेताओं ने बताया कि राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन में विभिन्न जिलों से लगभग 25 हजार न्याय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
सूबे के सभी पूर्व एवं वर्तमान पंच, सरपंच एवं उपसरपंच आमंत्रित किये गये हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 2006 में ग्राम कचहरी का पहला चुनाव हुआ, लेकिन 10 वर्ष भी ग्राम कचहरियों की स्थिति दयनीय है. आवश्यक सुविधाओं का अभाव है और इनके निर्वाचित प्रतिनिधि अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्राम पंचायतों की न्याय व्यवस्था सशक्त नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




