पैसा नहीं मिलने पर सड़क जाम
Updated at : 02 Dec 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. बैंककर्मियों के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण ऐसी स्थिति बनी सड़क जाम करते लोग . पातेपुर : नोट बंदी के बाद कई स्थानों पर पैसा नहीं मिलने के कारण लोग आक्रोशित हो रहे हैं. लोगों ने हर स्थान पर आरोप लगाया था कि बैंककर्मियों के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण ऐसी स्थिति बनी है. […]
विज्ञापन
परेशानी. बैंककर्मियों के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण ऐसी स्थिति बनी
सड़क जाम करते लोग .
पातेपुर : नोट बंदी के बाद कई स्थानों पर पैसा नहीं मिलने के कारण लोग आक्रोशित हो रहे हैं. लोगों ने हर स्थान पर आरोप लगाया था कि बैंककर्मियों के असहयोग पूर्ण रवैये के कारण ऐसी स्थिति बनी है. बैंक से सही सूचना नहीं दी जाती है. इसके कर्मचारी हमेशा अपने कानून को चलाना चाहते हैं. जब आम आदमी इस पर नाराजगी दिखाता है, तो बैंक कर्मी उग्र हो जाते हैं. इसके साथ ही एटीएम पर लोगों की भीड़ कम हो रही है. खुदरा पैसों के लिए ही लोग एटीएम पर जा रहे हैं. लोगों ने कहा कि पैसा अब आसानी से मिल रहा है. जिनका पैसा दबा हुआ था वहीं लोग चिल्ला रहे हैं. जिनके करोड़ों रुपये डूब रहे हैं
, तो वे शोर मचा रहे हैं. दूसरी ओर प्रखंड के महुआ ताजपुर मार्ग को स्थानीय महिलाओं ने बैंक से पैसा नहीं मिलने के कारण जाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन अवरुद्ध रहा. सूचना पाकर पातेपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट अपने दल-बल के साथ पहुंच गये. स्थानीय मुखिया प्रेम शीला देवी पति और राजद नेता शंभू यादव ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. बरडीहा समेत धनकौल, अम्मामौरि, क्वाहि गांव के काफी संख्या में बैंक ग्राहक रुपये निकालने के लिए स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में पैसा निकालने के लिए खड़ा थे. जैसे ही कहा गया कि आज कैश नहीं है, सभी महिला बरडीहा चौक पर महुआ-ताजपुर मार्ग के बीच में खड़ा होकर रोड जाम कर दिया. पातेपुर पुलिस और मुखिया पति के आश्वासन पर जाम टूटा. लोगों ने बताया कि दो दिन से यही स्थिति है. किसानों का कहना है कि सौ से दो सौ मिलने पर साग सब्जी में खर्च हो जाता है, खेती के लिए खाद बीज नही हो पाता है. अधिकतर लोगों का कहना है कि गांवों के बैंकों कर्मी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं. जिसके कारण ही अफरा-तफरी मची हुई है. लोगों ने बैंक पर सरकार से शिकंजा कसने और इसके अधिकारियों और कर्मचारियों को सही से कार्य करने का निर्देश देने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




