नोट बंदी के लोगों को मिली पहली तनख्वाह

Updated at : 02 Dec 2016 4:49 AM (IST)
विज्ञापन
नोट बंदी के लोगों को मिली पहली तनख्वाह

हाजीपुर : नोट बंदी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को पहली वेतन मिली. कई विभागों में राशि नोटों के रूप में दी गयी. इससे इसके कर्मचारियों में खुशी की लहर थी. सभी ने कहा कि बैंकों में बड़े नोट ही मिल रहे थे, जिससे परेशानी थी. अब वेतन के रूप में छोटे नोट मिले हैं, जिससे […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नोट बंदी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को पहली वेतन मिली. कई विभागों में राशि नोटों के रूप में दी गयी. इससे इसके कर्मचारियों में खुशी की लहर थी. सभी ने कहा कि बैंकों में बड़े नोट ही मिल रहे थे, जिससे परेशानी थी. अब वेतन के रूप में छोटे नोट मिले हैं, जिससे कुछ राहत मिली है. कई कर्मचारियों ने कहा कि एटीएम में लोगों की लंबी लाइन रहती थी,

जिससे परेशानी हो रही थी. कई कामों को रोक दिया गया था. जो आवश्यक थे वहीं काम हो रहे थे. जोनल कार्यालय में कार्यरत सुरेश सरकार, धर्मेंद्र कुमार, जयपाल सिंह यादव आदि ने बताया कि कई दिनों से कई काम खुदरा के कारण रुके पड़े थे. हालांकि उन लोगों ने यह भी जानकारी दी कि नोट बंदी से परेशान जोनल कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों को दस-दस हजार रुपये वेतन मद के दिये गये थे लेकिन यह राशि ऊंट के मुंह में जीरे के रूप में थी. गुरुवार को करेंसी के रूप में वेतन मिलने से राहत मिली है. जबकि राज्य सरकार के कर्मियों को अभी वेतन का इंतजार है. उनका मानना है कि केंद्रीय कर्मचारियों की तरह उन्हें भी राशि के रूप में ही पैसा मिलना चाहिए था, जिससे उन्हें राहत मिलती.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन