नोटबंदी विरोधी नेताओं के फूंके गये पुतले

Updated at : 01 Dec 2016 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी विरोधी नेताओं के फूंके गये पुतले

हाजीपुर : नोटबंदी का विरोध कर रहे विभिन्न दलों के राष्ट्रीय नेताओं का सामूहिक रूप से पुतला दहन किया गया. इसके पहले नोटबंदी विरोधी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. शहर के सिनेमा रोड से जुलूस निकाला गया और गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया. पतंजलि योग समिति एवं स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नोटबंदी का विरोध कर रहे विभिन्न दलों के राष्ट्रीय नेताओं का सामूहिक रूप से पुतला दहन किया गया. इसके पहले नोटबंदी विरोधी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. शहर के सिनेमा रोड से जुलूस निकाला गया और गांधी चौक पर पुतला दहन किया गया. पतंजलि योग समिति एवं स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ.

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी, बसपा सुप्रीमो मायावती, मो ओवैशी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी एवं आप के संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाये. पुलता दहन के बाद नुक्कड़ सभा की गयी. अध्यक्षता करते हुए डाॅ अजीत कुमार सिंह ने नोटबंदी को साहसिक कदम बताया. डाॅ महेंद्र प्रियदर्शी, रवि कुमार नागवंशी, राहुल प्रकाश, जय नारायण सिंह ओम आदि ने भी अपने विचार प्रकट किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन