ओवरटेकिंग करने में बस पलटी
Updated at : 30 Nov 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा . कुहासे के कारण एनएच-19 पर अदलबारी ओवरब्रिज के पास हुई घटना हाजीपुर : हाजीपुर-छपरा एनएच-19 पर मंगलवार की देर शाम उस समय एक बड़ी हादसा होने से टल गयी, जब कोहरे के कारण ओवरटेकिंग के दौरान एक बस सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र में अदरबारी मोहल्ले के समीप […]
विज्ञापन
हादसा . कुहासे के कारण एनएच-19 पर अदलबारी ओवरब्रिज के पास हुई घटना
हाजीपुर : हाजीपुर-छपरा एनएच-19 पर मंगलवार की देर शाम उस समय एक बड़ी हादसा होने से टल गयी, जब कोहरे के कारण ओवरटेकिंग के दौरान एक बस सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़क गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र में अदरबारी मोहल्ले के समीप हुई. यह तो संयोग था कि बस का चक्का गड्ढे में फंस गया और बॉडी सड़क किनारे जंगली पेड़ से अटक गया अन्यथा बस रेलवे ओवरब्रिज के नीचे लगभग 30 फुट नीचे चली जाती. इस घटना में बस पर सवार कई लोग जख्मी हो गये. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
मिली जानकारी के अनुसार पटना से गोपालगंज जा रही दानी मौर्यध्वज नामक बस का चालक रेलवे ओवरब्रिज पर एक वाहन का ओवरटेकिंग करने के दौरान कोहरे के कारण स्पष्ट देख नहीं सका और बस पक्की सड़क के फूटपाथ पर चला गया. जब तक चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाता तब तक बस फुटपाथ से नीचे लुढ़क गया. एक तेज झटके के साथ बस के रुकते ही बस पर सवार लोग चिल्लाने लगे. बस से नीचे उतरने की होड़ में वहां अफरातफरी मच गयी.
चालक और बस का खलासी वहां से खिसक गया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग वहां जुट गये. स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. इसी बीच दलबल के साथ पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से लोगों का सामान सुरक्षित उतरवाया. गंभीर रूप से घायल छह लोगों को इलाज के लिए पुलिस जीप से सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
घायलों में छपरा जिले के तोहजादपुर गांव निवासी मकबूल आलम का पुत्र 26 वर्षीय मो शहनबाज, सिवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सुमन सिंह की पत्नी 46 वर्षीया निर्मला देवी, छपरा के मिर्जापुर निवासी चंद्रदीप पासवान की पत्नी 35 वर्षीया सरिता देवी, पटना के ललन गिरि, नीतू कुमारी और सदर थाने के दिघी मोहल्ले के भोला कुमार शामिल हैं.
पटना से गोपालगंज जा रही थी दानी मौर्यघ्वज बस, कई लोग जख्मी
एनएच पर गड्ढे में लुढ़की बस व हाजीपुर- सोनपुर गंडक पुल इस तरह छाया रहा कोहरा.
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
पटना से गोपालगंज बस जा रही थी. कुहासे के कारण ओवरटेकिंग के दौरान बस का चालक सड़क का लोकेशन ठीक से नहीं देख सका. बस गड्ढे में लुढ़क गयी. पांच-छह लोग घायल हुए हैं.
सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बस यात्रियों का सामान सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक भेजने के लिए दूसरे वाहनों पर बैठाने की व्यवस्था की जा रही है.
सुबोध कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, सदर थाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




