दोहरे हत्याकांड व चुनावी रंजिश में हुई गोलीबारी में प्रशासन ने की कार्रवाई

Updated at : 30 Nov 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड व चुनावी रंजिश में हुई गोलीबारी में प्रशासन ने की कार्रवाई

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के कुतुबपुर पंचायत सह गांव में अक्तूबर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. मंगलवार को कांड के नामजद 14 लोगों में पूर्व मुखिया समेत तीन मुख्य आरोपितों के घर-मकान पर प्रशासन के हथौड़े चले. घर के चौखट, किवाड़, गेट, ग्रिल समेत कीमती […]

विज्ञापन

बिदुपुर : बिदुपुर थाने के कुतुबपुर पंचायत सह गांव में अक्तूबर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. मंगलवार को कांड के नामजद 14 लोगों में पूर्व मुखिया समेत तीन मुख्य आरोपितों के घर-मकान पर प्रशासन के हथौड़े चले. घर के चौखट, किवाड़, गेट, ग्रिल समेत कीमती सामान को पुलिस ने जब्त किया.

19 अक्तूबर, 2016 को पंचायत चुनाव की रंजिश में लोजपा नेता सह पूर्ब मुखिया सुरेंद्र भगत ने अपने सहयोगियों के साथ दशरथ भगत के घर पर चढ़ कर गोलीबारी की थी. इसमें गर्भवती संगीता देवी की मौत इलाज के क्रम में हो गयी थी. दूसरे घायल व्यक्ति अशोक भगत की भी मौत इलाज के दौरान एक महीने के बाद हो गयी.

कीमती सामान की लंबी सूची : कुर्की के दौरान लोजपा नेता के घर तकरीबन पांच लाख से अधिक के कीमती सामान
जब्त हुए. कीमती सोफे, टीवी, वासिंग मशीन, पलंग, कुरसी, टेबुल, बरतन आदि जब्त कर थाने लाये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन