समस्याएं हैं, तो समय पर समाधान भी होगा

Updated at : 27 Nov 2016 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
समस्याएं हैं, तो समय पर समाधान भी होगा

समस्याएं हैं, तो समय पर समाधान भी होगा हाजीपुर : राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, नाइपर का नौवां स्थापना दिवस संस्थान के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया. समारोह को अनुग्रहीत करने के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस), पटना के निदेशक एवं कुलपति डाॅ एनआर विश्वास मुख्य अतिथि थे. वैशाली जिलाधिकारी रचना […]

विज्ञापन

समस्याएं हैं, तो समय पर समाधान भी होगा

हाजीपुर : राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, नाइपर का नौवां स्थापना दिवस संस्थान के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया. समारोह को अनुग्रहीत करने के लिए इंदिरा गांधी चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आइजीआइएमएस), पटना के निदेशक एवं कुलपति डाॅ एनआर विश्वास मुख्य अतिथि थे. वैशाली जिलाधिकारी रचना पाटिल समारोह में विशिष्ट अतिथि थीं. कार्यक्रम में आरएमआरआइएमएस पटना के अवकाश प्राप्त उप निदेशक डाॅ नीना वर्मा और साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गायत्री वी. पाटिल उपस्थित थे.
समारोह नाईपर के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना की मधुर ध्वनि से आरंभ किया गया. अध्यक्षता संस्थान के निदेषक डाॅ प्रदीप दास ने की. उन्होंने अपने स्वागत भाषण में बताया कि नाईपर हाजीपुर वर्ष 2007 से चल रहा है,
जो अब शिक्षा तथा शोध मामले में सीमित साधनों के तहत संतोषजनक स्थिति में पहुंच रहा है. संस्थान की उन्नति में बाधक आवश्यक भूमि की उपलब्ध नहीं होना है. संस्थान के पास वर्तमान में बियाडा द्वारा उपलब्ध कराये गये 12.43 एकड़ जमीन इपीआइपी कैंपस, औद्योगिक क्षेत्र दो टुकड़ों में अस्थायी रूप में है, जिसमें बाउंड्रीवाल, आंतरिक प्रवेश द्वार तथा उपरीगामी/अंतर्गामी पथ का निर्माण कराने का योजना है. उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान में देश के विभिन्न राज्यों से आये छात्रों के कारण यहां सांस्कृतिक समागम देखने को मिलता है.
मुख्य अतिथि रचना पाटिल ने स्थापना के सुअवसर पर निमंत्रण के लिए निदेशक को धन्यवाद दिया. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि समस्याएं हैं, तो समाधान भी है, जो समय के साथ ही हल होंगे. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ एनआर विश्वास ने स्थापना समारोह के अवसर पर सभी को धन्यवाद दिया.
धूमधाम से मनाया गया नाइपर का नौवां स्थापना दिवस संस्थान
सीमित साधनों के तहत संतोषजनक स्थिति में नाइपर
नौ वर्ष में भी नहीं मिला नाइपर को जमीन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन