महुआ में बैंक परिसर में ग्राहकों ने किया हंगामा

महुआ : महुआ बाजार के ताजपुर रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में ग्राहकों ने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया जब घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद भी बैंक द्वारा न तो जमा निकासी और न ही पैसा एक्सचेंज किया गया. इससे आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा करते हुए बैंक के […]
महुआ : महुआ बाजार के ताजपुर रोड में स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में ग्राहकों ने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया जब घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद भी बैंक द्वारा न तो जमा निकासी और न ही पैसा एक्सचेंज किया गया. इससे आक्रोशित लोगों ने जम कर हंगामा करते हुए बैंक के समीप ही महुआ ताजपुर मार्ग को जाम कर दिया.
जिस कारण बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बैंक खुलते ही एसबीआइ महुआ की शाखा में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा निकासी एवं पैसा एक्सचेंज करने को उमड़ पड़ी. घंटों कतार में खड़े होने के बावजूद भी जब पैसा लेन देन नहीं किया जा रहा था तो ग्राहकों द्वारा अधिकारी से पूछताछ की गयी तो पता चला की लिंक फेल है. इसपर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर बैंक अधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी करने लगे. ग्राहकों द्वारा की गयी हंगामा एवं सड़क जाम के कारण अफरा तफरी मची रही. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क से हटा मामले को शांत कराया तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




