शटर काट लाखों के माल उड़ाये

जंदाहा : तिसीऔता थाना के बिझरौली बिंदी चौक स्थित एक कपड़ा एवं जूता-चप्पल की दुकान का शटर काटकर शनिवार रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के समान चोरी कर ले गये. दुकान से भारी मात्रा में सामान की चोरी की गयी है. उससे यह संभावना जतायी जाती है कि चोरों ने किसी मालवाहक वाहन पर […]
जंदाहा : तिसीऔता थाना के बिझरौली बिंदी चौक स्थित एक कपड़ा एवं जूता-चप्पल की दुकान का शटर काटकर शनिवार रात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के समान चोरी कर ले गये. दुकान से भारी मात्रा में सामान की चोरी की गयी है. उससे यह संभावना जतायी जाती है कि चोरों ने किसी मालवाहक वाहन पर सभी समान लादकर इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना रविवार के अहले सुबह बिजली की तरह फैल गयी और भारी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के लोग जमा हो गये.
बिंदी चौक के मुख्य चौराहे पर स्थित इस दुकान में शटर काटकर भीषण चोरी की घटना होने से आमजनों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध भयंकर आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने पुलिसिया शिथिलता के कारण हो रही अापराधिक घटनाओं का आरोप लगाते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर घटना का उदभेदन एवं चोरी गयी सामान की बरामदगी की मांग किया है. बिंदी चौक स्थित प्रिया वस्त्रालय एवं चप्पल जूते की दुकान के मालिक लाल बाबू भगत के द्वारा तिसिऔता थाना को दिये आवेदन में बताया है
कि दुकान से 50 थान पैंट का कपड़ा, 60 थान शर्ट का कपड़ा, 350 पीस साड़ी, 55 जिंस पैंट, 150 शर्ट, 50 पीस जैकेट, 300 पीस ऊनी गंजी, 90 पीस ऊनी पैजामा, 20 पीस बनारसी साड़ी, 120 पीस फ्राक सूट, 100 पीस सलवार सूट, 65 पीस धोती के अलावा लूंगी, गंजी, जघियां आदि रेडिमेड कपड़ा और सैकड़ों जोड़ा जूता, चप्पल, सैंडिल एवं 15 हजार नगर रुपये चोरी हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




