मेंटर्स एडुवर्स ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

हाजीपुर : राज्य के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुवर्स द्वारा सूबे के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेंटर्स एडुवर्स टैलेंट रिवार्ड (मीटर)-2017 आयोजित किया गया. मीटर -2017 में शामिल हुए जिले में 10वीं कक्षा से 11वीं कक्षा में जानेवाले छात्रों के परिणाम की घोषणा मेंटर्स एडुवर्स द्वारा मीटर सेमिनार में किया गया एवं टॉपर्स […]
हाजीपुर : राज्य के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुवर्स द्वारा सूबे के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेंटर्स एडुवर्स टैलेंट रिवार्ड (मीटर)-2017 आयोजित किया गया. मीटर -2017 में शामिल हुए जिले में 10वीं कक्षा से 11वीं कक्षा में जानेवाले छात्रों के परिणाम की घोषणा मेंटर्स एडुवर्स द्वारा मीटर सेमिनार में किया गया एवं टॉपर्स को सेमिनार में नकद प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिये गये. सेमिनार में मेंटर्स के एक्सपर्ट गुरु ने जेइइ एवं मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करने के फॉर्मूले बताया.
शामिल हुए छात्रों को अपने राज्य भर के मेधावी छात्रों के साथ प्रतियोगिता का अवसर मिला. 10वीं कक्षा से 11 वीं कक्षा में जानेवाले 28,264 छात्र शामिल थे. संस्थान द्वारा मीटर-2017 से चयनित प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्थान की ओर से लगभग 8 करोड़ तक की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




