खेत में कुदाल लेकर उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Updated at : 18 Nov 2016 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
खेत में कुदाल लेकर उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री

नोटबंदी के कारण नहीं मिल रहे हैं मजदू हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश अपने घर साहपुर में नोटबंदी के कारण खुद कुदाल उठा कर खेती करने लगे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों के पास पैसों की कमी हो गयी है. मजदूर को देने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं हैं. […]

विज्ञापन

नोटबंदी के कारण नहीं मिल रहे हैं मजदू

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ रघुवंश अपने घर साहपुर में नोटबंदी के कारण खुद कुदाल उठा कर खेती करने लगे. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों के पास पैसों की कमी हो गयी है. मजदूर को देने के लिए लोगों के पास पैसे नहीं हैं. बैंक और एटीएम से पैसे निकलने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है. केंद्र सरकार को पहले से व्यवस्था करनी चाहिए थी. नोटबंदी से काले धन पर लगाम नहीं लगनेवाली. गरीब, मजदूर, किसान सभी परेशान हैं. इसका असर सोनपुर मेले के साथ पूरे देश पर देखा जा सकता है.
सरकार को नोट निकालने और बदलने का इंतजाम करना करना चाहिए. नोटबंदी के कारण कई घरों में बेटियों की शादी नहीं हो रही है. दो हजार का नोट अमीर लोगों के लिए लाया गया है. पांच सौ का नोट खुदरा बाजार में नहीं लिया जा रहा है. हजार का नोट का कोई खुदरा नहीं कर रहा है. नोटबंदी के कारण किसान खेती करने में असमर्थ हैं.
इसलिए आज से स्वयं खेती करना शुरू कर रहा हूं. प्रधानमंत्री मोदी ने 50 दिनों का समय मांगा है, तब तक किसान बेचारे क्या करेंगे. राजद के द्वारा किसानों के लिए आंदोलन चलाया जायेगा. इस कार्यक्रम में उनके साथ वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव, मंजू सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह और खन्ना सिंह उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन