बैंक की सीढ़ी की रेलिंग टूटी, कई घायल

Updated at : 17 Nov 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक की सीढ़ी की रेलिंग टूटी, कई घायल

गोरौल : प्रखंड क्षेत्र के बैंकों से रुपये जमा करने एवं निकासी को लेकर भारी भीड़ के कारण जहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गोरौल में लंबी कतार एवं भीड़ के कारण ऊपर बैंक में जाने बाली सीढ़ी की रेलिंग टूट कर गिर गयी, जिससे एक वृद्धा सहित आधा दर्जन ग्राहक जख्मी हो गये. दूसरी […]

विज्ञापन

गोरौल : प्रखंड क्षेत्र के बैंकों से रुपये जमा करने एवं निकासी को लेकर भारी भीड़ के कारण जहां भारतीय स्टेट बैंक की शाखा गोरौल में लंबी कतार एवं भीड़ के कारण ऊपर बैंक में जाने बाली सीढ़ी की रेलिंग टूट कर गिर गयी, जिससे एक वृद्धा सहित आधा दर्जन ग्राहक जख्मी हो गये. दूसरी ओर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा गोरौल में ग्राहकों ने बैंकों द्वारा समुचित ढंग से पैसा नहीं दिये जाने को लेकर बैंक में घंटो ताला जड़ कर कार्य को अवरुद्ध कर दिया.

मालूम हो कि बुधवार के अहले सुबह से ही भारतीय स्टेट बैंक गोरौल में ग्राहकों की एक लंबी कतार रुपये जमा करने एवं निकासी करने के लिए लगी थी कि दो मंजिले पर बैंक में जाने के लिए सीढ़ी पर इतनी भीड़ एकत्रित हो गयी की सीढ़ी की रेलिंग टूट गयी, जिससे अफरातफरी मच गया. उसमें लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जिसमे एक वृद्धा 60 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. जिसे आनन फानन में लोग इलाज के लिए ले गये. गोरौल चौक स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में ग्राहकों ने पैसा निकासी को लेकर बबाल काटा और क्षुब्ध होकर बैंक में घंटो ताला बंदी कर दी. जिससे बैंक का कार्य पूर्णतः बाधित हो गया.

अंत में शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं लोदीपुर के सरपंच राजकुमार चौधरी के काफी समझने बुझाने के बाद आक्रोशित ग्राहकों ने ताला खोला वहीं शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा की सभी ग्राहकों को बैंक में पैसा समुचित नहीं रहने के कारण प्रति ग्राहक एक एक हजार रुपये कर दिया जाने लगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन