ePaper

रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दिग्विजय को जमानत

Updated at : 26 Oct 2016 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दिग्विजय को जमानत

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला की एक अदालत ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को चार साल पूर्व योग गुरु रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक मामले में आज जमानत दे दी. त्वरित अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ने इस मामले में दिग्विजय को आज जमानत दे दी. वैशाली जिला मुख्यालय […]

विज्ञापन

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिला की एक अदालत ने कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह को चार साल पूर्व योग गुरु रामदेव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक मामले में आज जमानत दे दी. त्वरित अदालत के न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ने इस मामले में दिग्विजय को आज जमानत दे दी. वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर के पोखरा मोहल्ला निवासी और भाजपा के जिला स्तर के नेता अजीत कुमार ने वर्ष 2012 में दिग्विजय पर योग गुरु रामदेव और पतंजलि योगपीठ के बालकृष्ण को लेकर आपत्तिजनक ब्यान दिये का आरोप लगाया था.

इस मामले में अदालत द्वारा जारी किए गए वारंट का पालन करने लिए कांग्रेस महासचिव अदालत में उपस्थित थे. अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पांच-पांच हजार रुपये के दो मुचलके की शर्त पर उन्हें जमानत दे दी. अदालत परिसर से बाहर निकलने पर दिग्विजय ने योग गुरु पर अपराधी प्रवृति का होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई उनके खिलाफ जांच कर रही, सभी मामले खुलासा हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन