महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 46 में आयी दरार

Updated at : 26 Oct 2016 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 46 में आयी दरार

सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों का परिचालन बंद हाजीपुर : उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहे जानेवाले महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन में पाया संख्या 46 में दरार आ गयी है. इसकी सूचना मिलते ही पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गयी. आनन-फानन में विभाग के पदाधिकारी वहां पहुंचे. स्थिति को […]

विज्ञापन

सेतु के पश्चिमी लेन पर वाहनों का परिचालन बंद

हाजीपुर : उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहे जानेवाले महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन में पाया संख्या 46 में दरार आ गयी है. इसकी सूचना मिलते ही पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों में हड़कंप मच गयी. आनन-फानन में विभाग के पदाधिकारी वहां पहुंचे. स्थिति को देखते हुए इस लेन पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया. पटना ट्रैफिक के पदाधिकारी व जवान सक्रिय हो गये. वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए सेतु के पूर्वी लेन से वाहनों की आवाजाही शुरू करायी गयी. पश्चिमी लेन
महात्मा गांधी सेतु के पाया…
से वाहनों का परिचालन रोक दिये जाने से पटना जीरो माइल और धनुषी मोड़ की ओर से आने वाली वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. जाम में फंसे वाहनों को पूर्वी लेन से निकालने के लिए हाजीपुर की ओर से जा रहे वाहनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. नतीजतन सेतु पर भयंकर जाम लग गया. इसका असर हाजीपुर छोर पर टोल प्लाजा तक दिखा.
गंगाब्रिज थाने के अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि अचानक सेतु के पाया संख्या 46 में दरार आ गयी. इससे पटना से आने वाले वाहनों को भी पूर्वी लेन से हाजीपुर की ओर निकला जाने लगा. पाया संख्या 46 से लेकर 39 तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के कारण वाहनों की गति धीमी हो गयी, जिसके कारण सेतु पर जाम लग गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन