चोरी के सामान के साथ दुकानदार गिरफ्तार

देसरी : थाने की पुलिस ने देसरी हाट से चोरी की गयी टोमैटो सॉस, चिल्ली सॉस और चाउमीन के पैकेट के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. इस संबंध में देसरी थाना में कांड संख्या 225/16 के तहत पटना जिले के पूर्वी रामकृष्ण नगर निवासी राम लायक सिंह ने अज्ञात लोगों […]
देसरी : थाने की पुलिस ने देसरी हाट से चोरी की गयी टोमैटो सॉस, चिल्ली सॉस और चाउमीन के पैकेट के साथ एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. इस संबंध में देसरी थाना में कांड संख्या 225/16 के तहत पटना जिले के पूर्वी रामकृष्ण नगर निवासी राम लायक सिंह ने अज्ञात लोगों पर देसरी थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें कहा है कि वह सोनाली फूड्स के नाम से एक लघु उद्योग चलते हैं. जिसका सामान आठ अक्तूबर को पिकअप पर लाद कर पटना से समस्तीपुर के लिये भेजा गया था. पिकअप के चालक ने बताया कि गाजीपुर चौक के पास गाड़ी लगा कर मेला देखने चले गये. लौट कर आये देखा तो गाड़ी पर लदा सामान गायब था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




