बाइक से पत्नी और दो बच्चों के साथ जा रहे थे चेहरकला
Updated at : 25 Oct 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन

घायल महिला पुष्पा देवी व घायल रेल कर्मी विकास कुमार. बाइक की टक्कर से युवक की मौत महनार : हाजीपुर-मोहिउद्दीन नगर मार्ग एसएच 93 पर लावापुर चौक के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्कर में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एसएच 93 हाजीपुर-मोहिउद्दीन नगर रोड पर लावापुर […]
विज्ञापन
घायल महिला पुष्पा देवी व घायल रेल कर्मी विकास कुमार.
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
महनार : हाजीपुर-मोहिउद्दीन नगर मार्ग एसएच 93 पर लावापुर चौक के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्कर में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार एसएच 93 हाजीपुर-मोहिउद्दीन नगर रोड पर लावापुर चौक के निकट हुई इस बाइक की टक्कर में देसरी थाना के सुलतानपुर गांव निवासी जागेश्वर साह के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की मृत्यु हो गयी है. जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में राजेश कुमार का चचेरा भाई कुशेश्वर साह का 20 वर्षीय पुत्र दिनेश साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसका इलाज हाजीपुर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है.
राजेश कुमार अपने चचेरा भाई दिनेश साह के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां हसनपुर से दही लेकर लौट रहा था. तभी लावापुर चौक के निकट महनार की ओर से आ रही एक बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गयी. जिसके कारण राजेश कुमार और दिनेश साह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल महनार पीएचसी लाया गया.
जहां से उसे हाजीपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के लिये ले जाने के दौरान बिदुपुर के निकट राजेश कुमार की मौत हो गयी. पुत्र के मौत से पूरे गांव में मातम है. पंचायत के मुखिया सर्वेश कुमार सिंह और जिला पार्षद मणींद्र नाथ सिंह ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और घटना पर शोक जताया. मुखिया ने परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




