लालू लालटेन लेकर जाएं उत्तर प्रदेश : रघुवंश

Updated at : 25 Oct 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
लालू लालटेन लेकर जाएं उत्तर प्रदेश : रघुवंश

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद ने हमसे कहा था कि बनारस से लालटेन लेकर यूपी में घूमेंगे, मगर अब तक गये नहीं. अगर वो लालटेन लेकर यूपी गये होते, तो देश के सेकुलर पार्टियों का यह हाल नहीं होता. इसलिए […]

विज्ञापन

हाजीपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि लालू प्रसाद ने हमसे कहा था कि बनारस से लालटेन लेकर यूपी में घूमेंगे, मगर अब तक गये नहीं. अगर वो लालटेन लेकर यूपी गये होते, तो देश के सेकुलर पार्टियों का यह हाल नहीं होता. इसलिए उनको लालटेन लेकर यूपी जाना चाहिए और देश में सभी सेकुलर पार्टियों को एक करना चाहिए.

डाॅ सिंह ने कहा कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव पुराने समाजवादी और अनुभवी नेता हैं. सपा में छिड़ी जंग पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इससे सेकुलर शक्तियों को भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को अपने कुनबे को संभाल कर रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पटना एयरपोर्ट से दो व्यवसायी पुत्रों के अपहरण की घटना बिहार को कलंकित करती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन