अदलबाड़ी मुहल्ले में फांसी लगा मां-बेटी ने दी जान

Updated at : 04 Oct 2016 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
अदलबाड़ी मुहल्ले में फांसी लगा मां-बेटी ने दी जान

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी मुहल्ले में सोमवार की रात घरेलू विवाद को लेकर अशोक साह की पत्नी ने अपनी पांच वर्षीया बेटी के साथ फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले […]

विज्ञापन

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के अदलबाड़ी मुहल्ले में सोमवार की रात घरेलू विवाद को लेकर अशोक साह की पत्नी ने अपनी पांच वर्षीया बेटी के साथ फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल-बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम में किसी बात को लेकर परिजनों के बीच हो-हल्ला हुआ था. अचानक किवाड़ तोड़ने की आवाज सुन कर आसपास के लोग वहां जुटे. किवाड़ तोड़ने के बाद घर से लटके मां-बेटी के शवों को लोगों ने देखा. इसके बाद पुलिस

काे सूचना दी. अशोक साह वोडाफोन में मेकैनिक के पद पर कार्यरत बताया गया है़ पुलिस ने घटना का कारण घरेलू विवाद बताया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन