सड़क दुर्घटनाएं बढ़ीं, भरोसा टूटा

हाजीपुर : वैशाली जिले के मार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से एक नयी सामाजिक चिंता इस सवाल के साथ उभरी है कि क्या सड़क पर सफर अब सुरक्षित नहीं? जिले में अब शायद ही कोई दिन दुर्घटनारहित गुजरता है. पिछले दो दिनों के आंकड़े लें तो इस अवधि में कम-से-कम पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं. उनमें […]
हाजीपुर : वैशाली जिले के मार्गों पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से एक नयी सामाजिक चिंता इस सवाल के साथ उभरी है कि क्या सड़क पर सफर अब सुरक्षित नहीं? जिले में अब शायद ही कोई दिन दुर्घटनारहित गुजरता है. पिछले दो दिनों के आंकड़े लें तो इस अवधि में कम-से-कम पांच सड़क दुर्घटनाएं हुईं. उनमें छह लोगों की मौत हो गयी.
मृतकों में एक सहायिका भी शामिल थी. इस मौत से कई जिंदगियां आसुंओं में डूब गयीं. सराय थाने की मानसिंगपुर गांव की सहायिका दुखनी देवी की मौत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गयी है. क्या सड़क के किनारे पैदल चलना गुनाह है? आखिर वाहन को इतनी तेज गति से चलाने की छूट चालकों को क्यों दी जाती है कि सामने जब कोई इनसान या जानवर आ जाये, तो ब्रेक लगाकर वाहन को रोका नहीं जा सके. निर्धारित गति सीमा से तेज वाहन चलानेवाले चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जाती?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




