किराया बढ़ा, लेकिन सुविधाएं कब बढ़ेंगी

हाजीपुर : एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली हैं. पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी भरकम बढ़ोतरी के बाद सरकार अब शताब्दी, राजधानी और दूरंतो का किराया बढ़ाने जा रही है. राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों में किराया बढ़ाने के बाद सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं. शुक्रवार नौ […]
हाजीपुर : एक बार फिर लोगों पर महंगाई की मार पड़ने वाली हैं. पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी भरकम बढ़ोतरी के बाद सरकार अब शताब्दी, राजधानी और दूरंतो का किराया बढ़ाने जा रही है. राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों में किराया बढ़ाने के बाद सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं.
शुक्रवार नौ सितंबर से लागू हो रहे बढ़े किराये को रेलवे द्वारा फ्लैक्सी किराया प्रणाली लागू करने की बात सामने आने के बाद रेलवे बोर्ड ने कहा कि मांग के आधार पर किराया प्रणाली लागू की गयी है और इसकी समीक्षा होगी. रेल प्रशासन ने अपने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि ट्रेन देश में परिवहन का सबसे सस्ता साधन है और सुविधाओं के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है.
रेलवे को फिलहाल पिछले साल की तुलना में सोनपुर मंडल के यात्री खंड में 11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महासचिव ने कहा कि यह बढ़ोतरी गरीब रथ या जनशताब्दी ट्रेनों में नहीं की गयी है, जिनका इस्तेमाल आम लोग करते हैं. बढ़ोतरी राजधानी, शताब्दी, और दूरंतो ट्रेनों में हुई हैं, इनका इस्तेमाल वे लोग करते हैं, जो ऐसा करने में सक्षम हैं.
क्या हैं नये किराये की रूपरेखा : अब इन ट्रेनों में पहले 10 प्रतिशत सीटों पर तो नॉर्मल किराया लगेगा, लेकिन उसके बाद हर 10 फीसदी सीटों के किराये में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. 50 प्रतिशत सीटें भरते ही बाकी की 50 प्रतिशत सीटों के लिए यात्रियों को करीब डेढ़ गुना किराया देना होगा. किराये में यह बढ़ोतरी इन तीनों ट्रेनों के फर्स्ट एसी और एग्जीक्यूटिव क्लास के अलावा सभी श्रेणियों में लागू होगी. टिकटों के रिफंड के नियम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
क्या कहते हैं यात्री
ट्रेनों का किराया अब फ्लाइट किराये से भी अधिक होने लगा है. प्रीमियम ट्रेन का किराया फ्लाइट के किराये से डेढ़ गुना हो गया है और सुविधाओं के बारे में कोई नहीं विचार करता है.
समीर कुमार, वकील
ट्रेनों में किराया बढ़ाना कोई गलत बात नहीं हैं, लेकिन साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखना चाहिए. अभी भी ट्रेनें लेट चल रही हैं और हमें अपने काम का नुकसान उठाना पड़ता है. गंदगी को लेकर लोगों में भी जागरूकता नहीं है.
संजय कुमार सिंह, व्यवसायी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




