बाढ़ में डूबे युवक के परिजनों को मिला चेक

Updated at : 09 Sep 2016 4:18 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ में डूबे युवक के परिजनों को मिला चेक

मृत युवक की पत्नी को चेक देते मंत्री शिवचंद्र राम. कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने मृतक की पत्नी को चार लाख का दिया चेक देसरी : कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूब कर मरे मृतक की पत्नी को चार लाख का चेक दिया. देसरी प्रखंड के चैनपुर […]

विज्ञापन

मृत युवक की पत्नी को चेक देते मंत्री शिवचंद्र राम.

कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने मृतक की पत्नी को चार लाख का दिया चेक
देसरी : कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूब कर मरे मृतक की पत्नी को चार लाख का चेक दिया. देसरी प्रखंड के चैनपुर नन्नहकार गांव पहुंच कर विलट पासवान के पत्नी नीलम देवी को चार लाख रुपये का चेक दिया. ज्ञात हो कि शनिवार को चैनपुर नन्नहकार निवासी विष्णु पासवान के 25 वर्षीय पुत्र विलट पासवान की मौत बाढ़ के पानी में वभनगामा में भैंस को नहलाने के दौरान डूबने से हो गयी थी.
मंत्री श्री राम ने कहा की आपदा की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं. हमसे जो भी बन पायेगा, वह आपके लिए हम करने को तैयार हैं. मंत्री ने कहा की आवास, शौचालय, विधवा पेंशन शीघ्र दिया जायेगा. मौके पर प्रमुख रामजन्म राय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, मुखिया सुबोध ठाकुर, समिति सदस्य संगीता देवी, अंचलाधिकारी प्रकाश कुमार सिन्हा, बैधनाथ राय, प्रवीण राय सहित अन्य लोग शामिल थे. वहीं, लोगों ने चार लाख का चेक विधवा को दिये जाने पर संतोष व्यक्त किया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन