किया रोड जाम, लगाये नारे

Updated at : 08 Sep 2016 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
किया रोड जाम, लगाये नारे

विरोध. एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने पर लोगों में रोष टॉल प्लाजा पर ग्रामीणों और टॉल कर्मियों के बीच हुई मारपीट हाजीपुर/भगवानपुर/सराय : पहुंच पथ का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. हाजीपुर-मुजफफरपुर एन एच 77 पर भगवानपुर अड्डा चौक के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने केदार […]

विज्ञापन

विरोध. एप्रोच रोड का निर्माण अधूरा रहने पर लोगों में रोष

टॉल प्लाजा पर ग्रामीणों और टॉल कर्मियों के बीच हुई मारपीट
हाजीपुर/भगवानपुर/सराय : पहुंच पथ का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. हाजीपुर-मुजफफरपुर एन एच 77 पर भगवानपुर अड्डा चौक के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में जाम किया. भगवानपुर बाजार जाने वाली एनएचआइ के विरोध में नारे लगाये.
आंदोलनकारियों का कहना था कि बगैर पहुंच पथ बनाये लिंक सड़क को एनएच 77 पर डिवाइडर बना कर बंद कर दिया गया है. इससे कीरतपुर, रोहुआ, सहथा, असुरार, बिठौली, बिहारी, बान्थु, भगवानपुर, करहरी सहित कई गांव के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
लोग बाजार की ओर जाने के लिए उलटे लेन में चलने को विवश हैं. इससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. घंटों बाद भगवानपुर पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंच कर एक सप्ताह के अंदर एनएचआइ से बात कर पहुंच पथ को बनवाये जाने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जाम समाप्त कर दिया.
दूसरी ओर सराय थाना क्षेत्र के पटेढा गांव स्थित टॉल प्लाजा के समीप स्थानीय लोगों से भी टैक्स वसूले जाने का विरोध करने पर ग्रामीणों और टॉल कर्मियों के बीच मारपीट हुई. ग्रामीणों का आरोप था कि चौक-चौराहे पर जाने के दौरान भी टैक्स की वसूली की जाती है. इसमें टॉल कर्मियों ने पटेढ़ा गांव के एक युवक राकेश कुमार पर लाठी-डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में जख्मी राकेश ने सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है.
इधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने टॉल प्लाजा पर कार्यरत कर्मियों को खदेड़ कर भगा दिया. नतीजतन, पांच घंटे तक टॉल टैक्स वसूली बंद रही. बाद में ग्रामीणों एवं संवेदक के बीच राजेंद्र सिंह के मालिक के बीच सराय थाना पर थानाध्यक्ष के समक्ष समझौते के बाद टॉल टैक्स वसूली शुरू हो पायी. समझौते में संवेदक ने कहा कि स्थानीय लोग अपनी गाड़ी का नंबर संवेदक के कार्यालय में जाकर इंट्री करा लें. उनको गाड़ी का पास मिल जायेगा. इसी समझौते के बाद व्यवस्था सुचारु हो सकी.
पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद माने लोग
पहुंच पथ बनाने के लिए एनएच 77 को जाम करते लोग.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन