मीरगंज में नगर अध्यक्ष के खिलाफ फिर आया अविश्वास प्रस्ताव

Updated at : 07 Sep 2016 4:31 AM (IST)
विज्ञापन
मीरगंज में नगर अध्यक्ष के खिलाफ फिर आया अविश्वास प्रस्ताव

मीरगंज : मीरगंज नगर पंचायत में एक बार फिर नगर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जिसमें विक्षुब्ध वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद विंध्याचल कुमार के खिलाफ आर्थिक अनियमितता तथा सरकारी राशि का गबन एवं दुरुपयोग का आरोप लगाया है. नगर पंचायत में दिये गये प्रस्ताव में सफाई तथा नाले का ठीक से […]

विज्ञापन

मीरगंज : मीरगंज नगर पंचायत में एक बार फिर नगर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है, जिसमें विक्षुब्ध वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद विंध्याचल कुमार के खिलाफ आर्थिक अनियमितता तथा सरकारी राशि का गबन एवं दुरुपयोग का आरोप लगाया है. नगर पंचायत में दिये गये प्रस्ताव में सफाई तथा नाले का ठीक से रख-रखाव नहीं होने तथा अपने निजी लाभ के लिए नगर पंचायत का उपयोग करने का आरोप लगाया है.

प्रस्ताव पर पूजा देवी,संगीता देवी,मोहन जी प्रसाद,तारा संघ गुप्ता,अनीता देवी,आनंद कुमार यादव,महलुदन,पवन कुमार,सरिता देवी,मिथिलेश तिवारी तथा धनंजय यादव के हस्ताक्षर हैं. नगर कार्यालय में नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को यह सुपुर्द कराया गया. वहीं नगर अध्यक्ष के न रहने के कारण इसे स्पीड पोस्ट से भेजा गया.

गौरतलब है कि नगर पंचायत मीरगंज कार्यकाल का कुछ ही माह शेष है. नगर पंचायत में तीसरी बार यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन