अवैध भवन निर्माण पर बीडीओ ने चिपकाया इश्तेहार
Updated at : 04 Sep 2016 1:50 AM (IST)
विज्ञापन

निर्माणाधीन भवन पर चिपका इश्तेहार. वैशाली : प्रखंड कार्यालय स्थित आवासीय परिसर में निर्माणाधीन भवन एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. यह भवन किस विभाग के लिए बन रहा है और इसकी निर्माण एजेंसी कौन है, कोई अता-पता नहीं. निर्माणाधीन भवन स्थल पर न तो कार्य एजेंसी का बोर्ड लगा है और न ही भवन […]
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन पर चिपका इश्तेहार.
वैशाली : प्रखंड कार्यालय स्थित आवासीय परिसर में निर्माणाधीन भवन एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. यह भवन किस विभाग के लिए बन रहा है और इसकी निर्माण एजेंसी कौन है, कोई अता-पता नहीं. निर्माणाधीन भवन स्थल पर न तो कार्य एजेंसी का बोर्ड लगा है और न ही भवन निर्माण के लिए आवंटित प्राक्कलन राशि का कोई बोर्ड है. प्रखंड कार्यालय परिसर में ही कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का आवासीय परिसर है.
बीडीओ का आवास निमार्णाधीन भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर है. मालूम हो कि वैशाली प्रखंड में कर्मचारियों के आवास के लिए एक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका चबूतरे का निर्माण हो चुका है. इस निर्माणाधीन भवन की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी नहीं है.
जबकि इसका निर्माण कार्य पिछले करीब दो माह से चल रहा है. निर्माणाधीन भवन के संबंध में जब प्रभात खबर संवाददाता द्वारा बीडीओ से जानकारी ली गयी, तब वे भी स्तब्ध रह गये. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. बीडीओ निर्माणाधीन भवन के समीप गये और पूछताछ के बाद उन्होंने कार्य स्थल पर इश्तेहार चिपका दिया. इश्तेहार में काम रोकने और कार्य कर रहे एजेंसी अथवा व्यक्ति को प्रखंड कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया है. इस घटना से सरकारी व्यवस्था पर जहां सवालिया निशान उठ रहे हैं. वहीं इश्तेहार चिपकाये जाने की घटना प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




